6 साल की उर्मी ने चाचा की गोद में तोड़ा दम, परिजनों का आरोप— एक घंटे जाम में फंसे; पुलिस बोली— दावा भ्रामक

  • 29 days ago
  • 260 views


अलीगढ़ के खैर क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची उर्मी की मौत के बाद विवाद खड़ा हो गया है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ले जाते समय भारी ट्रैफिक जाम में फंसने से इलाज में देरी हुई और मासूम ने चाचा की गोद में दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने इन आरोपों को भ्रामक बताते हुए अलग कहानी पेश की है।

 उर्मी पिछले कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थी। 2 सितंबर को हालत बिगड़ने पर चाचा वीरपाल उसे मोटरसाइकिल से खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे। परिवार का कहना है कि टेंटी गांव तिराहे और खैर कस्बे में करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे अस्पताल पहुंचने में देर हुई और डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

खैर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर जाम में फंसने की बात से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक बच्ची 28 अगस्त से बीमार थी और परिजन पहले निजी डॉक्टरों के पास गए, फिर रेफर होने पर सीएचसी पहुंचे। पुलिस का दावा है कि पिता और चाचा ने भी बयान में कहीं जाम में फंसने की पुष्टि नहीं की।

 मासूम उर्मी की मौत ने एक बार फिर आपात स्थिति में ट्रैफिक व्यवस्था और इलाज तक समय पर पहुंचने के सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल परिवार और पुलिस के दावों के बीच पूरे मामले की जांच जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now