ठंड से कांपते रहे मुसाफिर,परशुराम पार्क के रैनबसेरा में लटकता रहा ताला
मथुरा अभी न्यूज़ ( राहुल ठाकुर,वैभव भारद्वाज ) धर्म नगरी वृंदावन में इन दिनों सर्दी का सितम शुरू हो चुका है।
लेकिन नगर निगम के रेन बसेरा पर ताला जड़ा हुआ हैं।
जिसके चलते जरूरत मंद लोग खुले में रात गुजारने को मजबूर हैं।
आपको बतादें कि वृंदावन का विश्व पटल पर अपना अलग स्थान है यहां बड़ी संख्या में प्रतिदिन साधु संत दर्शनार्थि यात्री यहां आते हैं।
सर्द रातों में सिर छुपाने के लोग नगर निगम के रेन बसेरा की ओर देखते हैं।
बात करें नगर निगम के रेन बसेरों की तो अटला चुंगी स्थित रेन बसेरा पर ही व्यवस्थाएं सुचारू हैं।
जबकि रमन रेती मार्ग स्थित परशुराम रेन बसेरा पर ताला लटका हुआ है।
इस बारे में जब स्थानीय दुकानदार ने बताया कि यहां अक्सर ही ताला लगाकर रहता है।
नगर निगम के पास सिर्फ दिखावे के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था की है।
रैन बसेरा में ताला लगाकर कर्मचारी गायब हो जाते हैं।
सोमवार को रातभर मुसाफिर ठंड से कांपते रहे और रैन बसेरा में ताला लटकता रहा।
इससे जिम्मेदार अफसर पूरी तरह से अनजान बने हैं।
वृंदावन रात में आने वाले यात्रियों के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है।
नगर पालिका के एक कर्मचारी को देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है।
रात में कर्मचारी रैन बसेरा में ताला लगाकर घर सोने चला जाता है।
इससे मुसाफिरों को ठंड में कांपते हुए रात गुजारनी पड़ती है।
