37.1 C
Mathura
Monday, May 19, 2025

उत्तराखंड के राज्यपाल ने बैकुण्ठ धाम के किए दर्शन

The Governor of Uttarakhand visited Baikunth Dham

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने श्री बद्रीनाथ मन्दिर में विशेष पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
अपने तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। वीआईपी हेलीपैड पर जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर पुलिस के जवानों ने बेहतरीन सेरिमोनियल यूनिफॉर्म में उन्हें शानदार सलामी दी। राज्यपाल ने जवानों के उच्चकोटि के टर्नआउट व सटीक शस्त्र कवायद की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
तत्पश्चात, राज्यपाल श्री बद्रीनाथ मन्दिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा अर्चना की और भगवान बद्री विशाल से सम्पूर्ण राष्ट्र तथा उत्तराखंड राज्य की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की।

Latest Posts

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए...

संस्कृति विवि में कार्यक्रमों के साथ मना अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस

संस्कृति विश्वविद्यालय में परंपरागत रूप से इंटरनेशन नर्सिंग डे के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया विद्यार्थीयों ने अन्तराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के...

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

An important agreement was signed between Sanskriti University and V-Serve संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी...

संस्कृति विवि के पूर्व छात्र,आईआईटी विद्वान ने बताया सफलता के रास्ते

संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजूकेशन ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और आईआईटी जोधपुर में वर्तमान एम.टेक. विद्वान हर्ष वार्ष्णेय की विशेषता वाली...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

Related Articles