मथुरा में दुधारू गाय को पीटकर ले जाने का आरोप, CCTV में कैद हुई घटना;...
- 1h ago
उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हो रहा है। देहरादून के DAV PG कॉलेज और हल्द्वानी के MBPG कॉलेज समेत कई कॉलेजों में सुबह से ही छात्र-छात्राएं मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने प्रतिनिधियों के लिए वोट डाल रहे हैं। DAV PG कॉलेज में छह पदों के लिए 29 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि MBPG कॉलेज में अध्यक्ष और सचिव समेत 11 पदों पर 72 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
MBPG कॉलेज में करीब 12,800 विद्यार्थी मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और कॉलेज परिसर में प्रवेश से पहले सघन चेकिंग की जा रही है। कुछ स्थानों पर प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच विवाद की स्थिति भी सामने आई है। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू होगी और कॉलेजों में देर शाम तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है
इस बार उत्तराखंड के छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाने की व्यवस्था भी चर्चा में है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर