मथुरा में दुधारू गाय को पीटकर ले जाने का आरोप, CCTV में कैद हुई घटना;...
- 1h ago
फतेहपुर में पारिवारिक रंजिश ने ऐसा खूनी मोड़ लिया जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। पत्नी से चार साल से चल रहे विवाद के बीच दामाद पहले अपने बड़े साले को लड़की दिखाने के बहाने घर से ले गया… और फिर देर रात ससुराल लौटकर सो रहे पांच लोगों पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने हमलावर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस अब लापता साले की तलाश में जुटी है।
वारदात फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पवन विश्वकर्मा का अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष से पिछले चार साल से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन वह अपने बड़े साले राजू को बेटे की शादी के लिए लड़की दिखाने का बहाना बनाकर साथ ले गया।
कुछ घंटे बाद पवन अकेला ससुराल लौटा। परिवार ने राजू के बारे में पूछा तो उसने टालमटोल जवाब दिया, खाना खाया और घर में सो गया। देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच उसने सो रहे परिजनों पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में साले के तीन बेटे, छोटा साला और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। आत्मरक्षा में लोगों ने पवन को घेर लिया और मारपीट के दौरान उसकी मौत हो गई। सभी घायलों को पहले फतेहपुर मेडिकल कॉलेज और फिर गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस का कहना है कि वारदात से पहले लापता हुए बड़े साले राजू की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर