मथुरा में दुधारू गाय को पीटकर ले जाने का आरोप, CCTV में कैद हुई घटना;...
- 1h ago
दिल्ली के डाबड़ी इलाके में सड़क निर्माण के दौरान इस्तेमाल होने वाली करीब 8 लाख रुपये की हाईटेक Digi Tracker मशीन चोरी हो गई। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मशीन बरामद कर ली है।
घटना डाबड़ी थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क की खुदाई और जमीन के भीतर पाइपलाइन तथा केबल का पता लगाने वाली Digi Tracker मशीन निर्माण स्थल से चोरी हो गई थी। मशीन की कीमत करीब 8
शिकायत मिलते ही दिल्ली पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की गई हाईटेक मशीन भी बरामद कर ली है।
पुलिस के मुताबिक, Digi Tracker मशीन भूमिगत बिजली केबल, गैस पाइपलाइन और पानी की लाइन का सटीक लोकेशन पता लगाने में इस्तेमाल होती है, इसलिए इसे सड़क निर्माण और सर्वे कार्यों में बेहद अहम माना जाता है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि वह मशीन बेचने की फिराक में था या किसी गिरोह से जुड़ा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर