AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ

  • 14 days ago
  • 172 views


नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार, 3 अक्टूबर को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पार्टी का दामन थामा। प्रियंका कक्कड़ के साथ पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा और पत्रकार रजत राकेश टंडन ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने AAP छोड़ने की वजह बताते हुए पार्टी की कार्यशैली और उसके पुराने सिद्धांतों में बदलाव को लेकर अपनी आपत्तियां जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि लंबे राजनीतिक अनुभव के बाद उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है।

प्रियंका कक्कड़ ने दिल्ली को लेकर अपनी प्राथमिकताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह ऐसी दिल्ली देखना चाहती हैं जो हरी-भरी, स्वच्छ, प्रगतिशील और सुरक्षित हो। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व की भी प्रशंसा की।

प्रियंका कक्कड़ वर्ष 2013 में AAP से जुड़ी थीं और अप्रैल 2023 में उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया था।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now