मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा! शरबत बांटते समय गिरी बालकनी, 2 बच्चों की मौत

  • 112 days ago
  • 357 views


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस के बीच एक मकान की बालकनी (छज्जा) अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

वीओ:
जानकारी के अनुसार, हादसा महोना क्षेत्र में उस समय हुआ जब मुहर्रम जुलूस के दौरान मकान की बालकनी से लोगों को शरबत और खाद्य सामग्री वितरित की जा रही थी। इसी दौरान बालकनी पर अधिक भार पड़ने से वह अचानक ढह गई और नीचे मौजूद लोग मलबे में दब गए। हादसे में 12 वर्षीय अली और 14 वर्षीय अरमान की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और बालकनी गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now