यमुना में नाव-स्टीमर हुई बंद, घाटों पर नगर निगम की चेतावनी, उल्लंघन पर होगा लाइसेंस रद्द

  • 13 days ago
  • 282 views


यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यमुना में नाव और स्टीमर के संचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। सोमवार को मथुरा-वृंदावन नगर निगम की टीम ने प्रमुख यमुना घाटों पर पहुंचकर नाविकों और स्टीमर संचालकों को शासन-प्रशासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए तत्काल प्रभाव से संचालन बंद करने के निर्देश दिए प्रशासन द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार यमुना में बढ़ते जलस्तर के कारण मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के सभी प्रमुख घाटों पर नाव और स्टीमर का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा नगर निगम की टीम ने घाटों पर निरीक्षण करते हुए स्पष्ट किया कि जलस्तर सामान्य होने और प्रशासन की अनुमति मिलने तक किसी भी प्रकार की नाव या स्टीमर यमुना में नहीं उतारी जाएगी इस दौरान मथुरा वृन्दावन नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह  ने नाविकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रतिबंध के बावजूद कोई नाव या स्टीमर यमुना में संचालित होता पाया गया तो संबंधित संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लाइसेंस निरस्त करने और रजिस्ट्रेशन हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी यमुना में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नाव संचालन पूर्ण रूप से बंद कराया गया है प्रतिबंध के बावजूद यदि किसी प्रकार की नाव या स्टीमर यमुना में दिखाई देती है तो संबंधित के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी प्रशासन ने नाविकों और स्टीमर संचालकों से अपील की है कि वे निर्देशों का पालन करें और जलस्तर सामान्य होने तक यमुना में संचालन न करें 

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now