टोल देने के बाद भी 1-1 फीट के सड़कों में गड्ढे - मुंबई-नासिक हाईवे बना ‘डेथ ट्रैप’, गड्ढों ने 24 घंटे में ली दो जान; लोगों में आक्रोश

  • 18 days ago
  • 176 views


महाराष्ट्र में बारिश के बाद सड़कों की बदहाली लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। मुंबई-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के घोड़बंदर रोड पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि बारिश का पानी भरने के बाद गड्ढे दिखाई तक नहीं देते और हादसों का खतरा बना रहता है।

रिपोर्ट के मुताबिक घोड़बंदर रोड पर एक गड्ढा करीब 7 फीट लंबा और 3 फीट चौड़ा पाया गया। सड़क की खराब हालत के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और भायंदर के काजूपाड़ा से वसई-विरार तक लंबा जाम लग रहा है।

गड्ढों को लेकर अब राजनीतिक घमासान भी शुरू हो गया है। मीरा-भायंदर महानगरपालिका की महापौर डिंपल मेहता ने सड़क की मरम्मत के लिए पर्याप्त फंड नहीं होने की बात कही है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इसकी मरम्मत राज्य सरकार के फंड से होनी चाहिए।

वहीं शिवसेना ने प्रशासन को 48 घंटे के भीतर गड्ढे भरने का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी ने समय पर मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

बारिश के दौरान पानी से भरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन रहे हैं। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का सवाल है कि टोल चुकाने के बावजूद उन्हें सुरक्षित और गड्ढामुक्त सड़क कब मिलेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now