पहली बार चुनावी मैदान में उतरे प्रशांत किशोर आगे, BJP के नीरज सिन्हा दूसरे और RJD की रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर

  • 20 days ago
  • 223 views


पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बढ़त बना रखी है। पहली बार खुद चुनावी मैदान में उतरे प्रशांत किशोर 11वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा से 6,419 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11वें राउंड तक प्रशांत किशोर को 21,941 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 15,522 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता 4,223 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस सीट पर कुल 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला जन सुराज, भाजपा और राजद के बीच माना जा रहा है।

मतगणना पटना के एएन कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। कुल 31 राउंड में मतों की गिनती होनी है। ऐसे में शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर की बढ़त ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। हालांकि अंतिम नतीजे के लिए सभी राउंड की मतगणना पूरी होने का इंतजार करना होगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now