राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर मथुरा पहुंचे जयंत चौधरी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि...
- 15h ago
कोलकाता नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह ATC बिल्डिंग में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग सुबह करीब 4 बजे इमारत की ऊपरी मंजिल के हिस्से में लगी, जिसके बाद पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट की दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तेजी से आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग सजावटी ट्यूनी लाइट में शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के सही कारणों की जांच की जा रही है।
ATC बिल्डिंग एयरपोर्ट का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए आग की खबर से अधिकारियों में भी अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि आग से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल की कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
वहीं, अधिकारियों के मुताबिक आग की वजह से विमान संचालन प्रभावित नहीं हुआ और कोलकाता एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर