इंडोनेशिया में फिर कांपी धरती, नॉर्दर्न सुमात्रा में 6.8 तीव्रता का भूकंप

  • 8 days ago
  • 198 views


इंडोनेशिया में शनिवार को कुछ ही घंटों के अंतराल में दूसरी बार तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। नॉर्दर्न सुमात्रा में आए इस भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह भूकंप उस समय आया जब इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में इससे पहले आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से राहत और बचाव कार्य जारी था। उस भूकंप में कम से कम 38 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई लोग घायल हुए हैं।

नॉर्दर्न सुमात्रा में आए नए भूकंप की तीव्रता को लेकर अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़ों में अंतर है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने इसे 6.4 बताया, जबकि अन्य रिपोर्टों में इसकी तीव्रता 6.8 बताई गई है।

एक ही दिन में लगातार शक्तिशाली भूकंपों के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत का माहौल है। पूर्वी इंडोनेशिया में आए पहले भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे करीब तीन घंटे बाद वापस ले लिया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now