एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ का जलवा, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ को पछाड़ा

  • 10 days ago
  • 257 views


मुंबई। इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाती नजर आ रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसने प्री-सेल के मामले में अक्षय कुमार की दो फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

ABP Live की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने एडवांस बुकिंग से अब तक 3.34 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर है। खास बात यह है कि पिछले 24 घंटे में फिल्म की प्री-सेल में 147 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देशभर में फिल्म के 1 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जबकि इसके शो की संख्या 6,500 से अधिक हो गई है।

???? अक्षय कुमार की फिल्मों को पछाड़ा

इमरान हाशमी की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘वेलकम टू द जंगल’ की प्री-सेल करीब 3.10 करोड़ रुपये रही थी। इसके बाद ‘आवारापन 2’ ने ‘भूत बंगला’ के 3.32 करोड़ रुपये के पहले दिन के प्री-सेल आंकड़े को भी पार कर लिया।

इस शानदार एडवांस बुकिंग के साथ ‘आवारापन 2’ ने 2026 की टॉप-5 एडवांस बुकिंग वाली फिल्मों में जगह बना ली है। फिल्म को मिल रहा यह रिस्पॉन्स काफी हद तक 2007 में आई पहली ‘आवारापन’ से जुड़े नॉस्टेल्जिया फैक्टर का असर माना जा रहा है।

फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिव पंडित के किरदार में नजर आएंगे। दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी यह एक्शन-ड्रामा फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका मुकाबला सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से होगा

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now