भारी बारिश के बीच नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, थमा ट्रैफिक; 30 मिनट में खुला

  • 20 days ago
  • 643 views


नैनीताल। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूसी बाईपास के बल्दियाखान के पास एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से दोनों ओर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

इसी दौरान हल्द्वानी से नैनीताल जा रहे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य की कमान संभाली। उनके निर्देश पर पुलिस, फायर सर्विस और SDRF की टीम करीब 15 मिनट में मौके पर पहुंच गई। भारी बारिश के बीच टीम ने पेड़ हटाने का अभियान शुरू किया और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद हाईवे पर वन-वे यातायात बहाल कर दिया गया।

इसके बाद फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली और पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को धीरे-धीरे निकालना शुरू किया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now