बारामती एयरपोर्ट पर धड़ाम से उतरा ट्रेनर प्लेन, क्रैश लैंडिंग से मचा हड़कंप

  • 14 days ago
  • 244 views


महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर रविवार को एक ट्रेनर विमान की क्रैश लैंडिंग से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, निजी कंपनी द्वारा संचालित ट्रेनर विमान एयरपोर्ट परिसर में रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसा करीब दोपहर 12:35 बजे हुआ। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और विमान में सवार पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है।

हादसे के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। प्रारंभिक जानकारी में विमान को मामूली नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

बारामती एयरफील्ड पर इससे पहले भी विमान हादसों और घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में ताजा घटना के बाद एक बार फिर ट्रेनिंग फ्लाइट्स की सुरक्षा और एयरफील्ड की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now