मथुरा में दुधारू गाय को पीटकर ले जाने का आरोप, CCTV में कैद हुई घटना;...
- 20m ago
मथुरा के कलेक्ट्रेट सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास विभाग द्वारा आंगन मिलन सेवा एवं मातृत्व शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया, वहीं छह गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोदभराई भी कराई गई।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस समारोह में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने छह गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उनके स्वस्थ मातृत्व की कामना की।
कार्यक्रम में परियोजना स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक-एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका का चयन किया गया। जनपद स्तर पर चयनित कर्मियों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई।
समारोह में सांसद तेजवीर सिंह, विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री पूजा चौधरी, सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता, सीएमओ डॉ. राधा बल्लभ तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी हैं और उनके समर्पण से ही समाज में पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाएं प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंच रही हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर