मथुरा में दुधारू गाय को पीटकर ले जाने का आरोप, CCTV में कैद हुई घटना;...
- 20m ago
आगामी 6 सितंबर को बीएसए इंजीनियरिंग रोड स्थित एक स्थानीय होटल में सबका दल यूनाइटेड पार्टी की विशाल महा सम्मेलन होने जा रही है। इस महा सम्मेलन में सैकड़ो की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे तो वही मथुरा जनपद के नवागत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण शपथ ग्रहण भी करेंगे।
मंगलवार को नया बस स्टैंड स्थित एक स्थानीय होटल में एक बैठक आयोजित की गई इस बैठक में सबका दल यूनाइटेड पार्टी के जिला अध्यक्ष निर्भय लोधी उत्तम सिंह लोधी, अवधेश लोधी रुस्तम लोधी हिमांशु लोधी चंद्रवीर सिंह लोधी के साथ-साथ अन्य कार्यकर्ता गण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह लोधी एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि 6 सितंबर को मथुरा में सबका दल यूनाइटेड पार्टी की जन महासभा आयोजित होने जा रही है इसमें सभी जाति के लोग एकत्रित होंगे और पार्टी में सम्मिलित होकर शपथ ग्रहण भी करेंगे।
वही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सबका दल यूनाइटेड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी उपस्थित रहेंगे और पार्टी के पदाधिकारीयो के द्वारा उनका जोशीला स्वागत भी किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर