समाधान दिवस में आई 39 शिकायते 4 का हुआ निस्तारण
अभी न्यूज़ ( विनय राजपूत ) गरौठा (झाँसी) तहसील सभागार गरौठा में उप जिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी
की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में इस वार राजस्व के 10 पुलिस के 15 विकास के 4 अन्य मामलों से संवंधित 7 एवं महिला हेल्प डेक्स पर 3 प्रार्थना पत्रों सहित कुल 39 प्रार्थना पत्र आये। जिनमे से 4 प्रार्थना पत्रो का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को उप जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के कर्मचारियों को सौपते हुए शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी प्रज्ञा पाठक, रेन्जर गरौठा स्वामीदीन चौधरी, प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह के अलावा अन्य विभागो के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
