37.1 C
Mathura
Saturday, May 10, 2025

एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान: दुर्विजय सिंह

मंगलवार को संस्कृति यूनिवर्सिटी के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने समागम को संबोधित किया। प्रबुद्ध समागम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत का लोकतांत्रिक अपनी जीवंत चुनावी प्रक्रिया के आधार पर फल फूल रहा है और नागरिकों को हर स्तर पर शासन को सक्रिय रूप से आकार देने में सक्षम बनाता है। स्वतंत्रता के बाद से अब तक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के 400 से अधिक चुनावों ने निष्पक्षता और पार्दर्शिता के प्रति भारत के चुनाव आयोग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। देश की 47 राजनीतिक पार्टी में 32 राजनीतिक पार्टियों ने एक राष्ट्र एक चुनाव की संस्तुति की है। उन्होने कहा कि सरकार ने भारत में एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव रखा और एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा की संभावना का पता लगाने के लिए भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलदेव विधायक पूर्ण प्रकाश और मार्ट विधायक राजेश चौधरी ने एक राष्ट्र एक चुनाव प्रबुद्ध समागम में संबोधित करते हुए बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव से नीतियों में अधिक निश्चित आएगी बार-बार चुनाव होने से अनिश्चित का माहौल बनता है और इससे नीतिगत निर्णय प्रभावित होते हैं चुनाव के एक साथ होने से आर्थिक स्थिरता और विकास में वृद्धि होगी जिस व्यवसाय प्रतिकूल नीतिगत परिवर्तनों के घर के बिना निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने बताया कि एक साथ चुनाव कराने से सरकारी खजाने पर वित्तीय भोज काम होगा क्योंकि इससे बीच-बीच में होने वाले चुनाव पर नहीं होगा।
भाजपा शैक्षणिक प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय संयोजक, संस्कृति विश्वविद्यालय की सीईओ श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने मुख्य अतिथि दुर्विजय शाक्य जी का स्वागत बिहारी जी की छवि भेंट कर किया। साथ ही, सभी अतिथियों को पौधा प्रदान कर सत्कार किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री रजनीश त्यागी,महानगर अध्यक्ष राजू यादव, सी ओ मीनाक्षी शर्मा कोसी अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल नरदेव चौधरी,भगत सिंह जादौन, आर पी सिंह, शोभाराम, मुरारी सिसोदिया,जिला महामंत्री अनिल चौधरी व महिपाल सिंह, ,रामप्रसाद सिंह देवेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी,आकाश चौधरी,भानु प्रताप, चंद्रवीर सोलंकी वीरेंद्र शर्मा अजय परखम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मुदिता शर्मा,तरुण सैनी, नरेंद्र गौतम और यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कुशल संचालन सतपाल चौधरी ने किया।

एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान: दुर्विजय सिंह

Latest Posts

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

संस्कृति विवि में जूनियर्स ने सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Juniors gave emotional farewell to seniors in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "अलविदा नहीं फेयरवेल पार्टी" का भव्य आयोजन किय।...

उत्तराखंड के राज्यपाल ने बैकुण्ठ धाम के किए दर्शन

The Governor of Uttarakhand visited Baikunth Dham उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने श्री बद्रीनाथ मन्दिर...

संस्कृति विवि में बताई “शिक्षा के वर्तमान दौर में शैक्षणिक व्यावसायिकता” की उपयोगिता

संस्कृति विवि में बताई “शिक्षा के वर्तमान दौर में शैक्षणिक व्यावसायिकता” की उपयोगिता मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में संस्कृति स्कूल आफ एजूकेशन ने...

संस्कृति विवि में विशेषज्ञ वक्ता ने बताई टैक्स और बिजनेस सेटअप की बारीकियां

In Sanskriti University, an expert speaker explained the nuances of tax and business setup संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स द्वारा एंटरप्रेन्योरियल क्लब...

Related Articles