गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 18h ago
चमोली जिले की थराली तहसील में जल विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। विभाग द्वारा लाखों रुपये खर्च कर पानी के स्रोत पर चेंबर बनाए गए थे, लेकिन वर्तमान में उनकी हालत बेहद खराब हो चुकी है और उनमें कचरा व मलवा भरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, नालियों के जरिए जोड़ी गई पाइपलाइन के आसपास पशु और जंगली जानवर पानी पीते हैं और वहीं गंदगी भी फैलाते हैं। इसी दूषित वातावरण के बीच से पानी की सप्लाई की जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन से कीड़े-मकोड़े और मिट्टी युक्त पानी आने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
चमोली जिले की थराली तहसील में जल विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। विभाग द्वारा लाखों रुपये खर्च कर पानी के स्रोत पर चेंबर बनाए गए थे, लेकिन वर्तमान में उनकी हालत बेहद खराब हो चुकी है और उनमें कचरा व मलवा भरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, नालियों के जरिए जोड़ी गई पाइपलाइन के आसपास पशु और जंगली जानवर पानी पीते हैं और वहीं गंदगी भी फैलाते हैं। इसी दूषित वातावरण के बीच से पानी की सप्लाई की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन से कीड़े-मकोड़े और मिट्टी युक्त पानी आने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!