Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
थराली में दूषित पानी की सप्लाई से हड़कंप, बीमार होने को मजबूर लोग

चमोली जिले की थराली तहसील में जल विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। विभाग द्वारा लाखों रुपये खर्च कर पानी के स्रोत पर चेंबर बनाए गए थे, लेकिन वर्तमान में उनकी हालत बेहद खराब हो चुकी है और उनमें कचरा व मलवा भरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, नालियों के जरिए जोड़ी गई पाइपलाइन के आसपास पशु और जंगली जानवर पानी पीते हैं और वहीं गंदगी भी फैलाते हैं। इसी दूषित वातावरण के बीच से पानी की सप्लाई की जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन से कीड़े-मकोड़े और मिट्टी युक्त पानी आने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

Previous News

सेफ्टी टैंक बना मौत का कुआं, तीन मजदूरों की दम घुटने से हुई मौत

Next News

गौ हत्या बंदी की मांग को लेकर वृंदावन में भव्य परिक्रमा, 27 अप्रैल को देशव्यापी ज्ञापन