गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 18h ago
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारपुरवा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे वहां काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में सभी मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है।
बताया जा रहा है कि मजदूर रेत की खदान जैसे गहरे कुएं में काम कर रहे थे। तभी अचानक कुएं की दीवार और मिट्टी भरभराकर गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी जेसीबी की मदद से दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शवों को बाहर निकाला गया।
हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के नाम:
बताया जा रहा है कि सभी मजदूर एक ही यादव परिवार से जुड़े हुए थे और लंबे समय से कुआं खोदने का कार्य कर रहे थे।
मृतकों के परिजनों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुएं की स्थिति पहले से ही कमजोर थी और पिछले साल पानी से कटाव भी हो चुका था। इसके बावजूद दोबारा खुदाई का काम शुरू कराया गया।
परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद भी समय पर मदद नहीं पहुंची और सरपंच मौके से चले गए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारपुरवा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे वहां काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में सभी मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि मजदूर रेत की खदान जैसे गहरे कुएं में काम कर रहे थे। तभी अचानक कुएं की दीवार और मिट्टी भरभराकर गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी जेसीबी की मदद से दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के नाम: चुन्नू यादव रामपाल यादव राजकुमार यादव आशीष यादव चुनवाद पाल बताया जा रहा है कि सभी मजदूर एक ही यादव परिवार से जुड़े हुए थे और लंबे समय से कुआं खोदने का कार्य कर रहे थे। मृतकों के परिजनों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुएं की स्थिति पहले से ही कमजोर थी और पिछले साल पानी से कटाव भी हो चुका था। इसके बावजूद दोबारा खुदाई का काम शुरू कराया गया। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद भी समय पर मदद नहीं पहुंची और सरपंच मौके से चले गए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!