स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
उत्तराखंड के हरिद्वार क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार गूंज उठी और कई लोग अंदर ही फंस गए।
इस दर्दनाक हादसे में राजस्थान की एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 38 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार बस में कुल 45 यात्री सवार थे, जो हरिद्वार में धार्मिक स्नान के बाद अपने घर लौट रहे थे। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों में जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में डंपर की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
उत्तराखंड के हरिद्वार क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार गूंज उठी और कई लोग अंदर ही फंस गए। इस दर्दनाक हादसे में राजस्थान की एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 38 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार बस में कुल 45 यात्री सवार थे, जो हरिद्वार में धार्मिक स्नान के बाद अपने घर लौट रहे थे। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों में जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में डंपर की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!