Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 01 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से बस पलटी, 1 महिला की मौत, 38 यात्री घायल

उत्तराखंड के हरिद्वार क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार गूंज उठी और कई लोग अंदर ही फंस गए।

इस दर्दनाक हादसे में राजस्थान की एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 38 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार बस में कुल 45 यात्री सवार थे, जो हरिद्वार में धार्मिक स्नान के बाद अपने घर लौट रहे थे। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों में जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में डंपर की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Previous News

चित्रकूट में खौफनाक वारदात: मोबाइल चोरी के शक में हिस्ट्रीशीटर 'रवि गुंडा' का तांडव, बेटे को बचाने आए पिता की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या!

Next News

दिल्ली में खूनी खेल: मॉडल टाउन में 25 साल के युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या