34.6 C
Mathura
Monday, May 12, 2025

भारत ने बनाया एक और विश्व रिकॉर्ड, जल्द ही दुनिया का सबसे लंबा हाईवे बनकर होगा तैयार

तेजी से सड़क बनाने के मामले में आज के समय में भारत विश्व में एक अलग ही कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, मौजूदा सरकार 1 दिन में 50 किलोमीटर सड़क बनाने का दावा करती है और यह सच भी है |


इसी के चलते अब सड़क बनाने के मामले में हिंदुस्तान एक और विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है और वह रिकॉर्ड है विश्व का सबसे लंबा हाईवे बनाने की |
दरअसल, आपको बता दें कि भारत में विश्व का सबसे लंबा हाईवे मुंबई एक्सप्रेसवे बन रहा है जिस पर काम तेजी से चल रहा है और अनुमान है कि यह हाईवे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा |


यह हाईवे देश की राजधानी नई दिल्ली को आर्थिक राजधानी मुंबई से जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे छह राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से गुजरेगा | इसके अलावा इस हाईवे बनने से देश के जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा एवं सूरत जैसे आर्थिक केंद्रों की कनेक्टिविटी और भी बेहतर होगी |


इतना ही नहीं आपको यह भी बता दें कि यह एशिया का पहला और दुनिया का दूसरा एक्सप्रेसवे है जहां वन्य जीवों के लिए ओवरपास की सुविधा दी गई है | इसके निर्माण में 12 लाख टन स्टील का इस्तेमाल होगा जो 50 हावड़ा ब्रिज के बराबर है | साथ ही इसमें 35 करोड़ क्यूबिक मीटर मिट्टी और 80 लाख टन सीमेंट का इस्तेमाल होगा |

यह सीमेंट देश की सालाना उत्पादन क्षमता के दो फीसदी के बराबर है | इसके निर्माण पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है |
इन सब के अलावा इस हाइवे की खास बात यह है कि इसके बनने के बाद दिल्ली से मुंबई का सफर 12 घंटे में पूरा हो सकेगा |

अभी इन दोनों शहरों के बीच यात्रा में 24 घंटे लगते हैं | इस पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां फर्राटा भरेंगी |
परंतु भविष्य में तैयार होने वाला यह हाईवे सिर्फ भारत की ही नहीं अपनी भी विश्व के मानचित्र में निश्चित ही एक अलग पहचान बनाएगा |

Latest Posts

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान: दुर्विजय सिंह

मंगलवार को संस्कृति यूनिवर्सिटी के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी...

संस्कृति विवि में जूनियर्स ने सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Juniors gave emotional farewell to seniors in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "अलविदा नहीं फेयरवेल पार्टी" का भव्य आयोजन किय।...

उत्तराखंड के राज्यपाल ने बैकुण्ठ धाम के किए दर्शन

The Governor of Uttarakhand visited Baikunth Dham उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने श्री बद्रीनाथ मन्दिर...

संस्कृति विवि में बताई “शिक्षा के वर्तमान दौर में शैक्षणिक व्यावसायिकता” की उपयोगिता

संस्कृति विवि में बताई “शिक्षा के वर्तमान दौर में शैक्षणिक व्यावसायिकता” की उपयोगिता मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में संस्कृति स्कूल आफ एजूकेशन ने...

Related Articles