30.2 C
Mathura
Monday, May 12, 2025

शहर की सड़को की सफाई कर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया श्रमदान

शहर की सड़को की सफाई कर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया श्रमदान

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर शहर की सड़को की सफाई की। अवसर था पार्टी के सेवा पखवाड़े के अंतर्गत महात्मा गांधी की जयंती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रमदान करने के आव्हान का।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी तारतम्य में स्वच्छता अभियान चलाकर शहर की सड़को की सफाई की गई। पुलिस लाइन स्थित श्री राम मंदिर से भाजपा के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता झाड़ू लगाकर सफाई करते हुए चल रहे थे। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए इस स्वच्छता अभियान से प्रत्येक नागरिक को जुड़ने का आव्हान भी कर रहे थे। करीब एक घंटे तक पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शहर की सड़को की सफाई की। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण भीमावद, नगर मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी, मंडल उपाध्यक्ष, मधुकांता दवे, सीपी चावड़ा, राहुल जैन, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम शर्मा, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुंदन जाटव, वरिष्ठ नेता राजेंद्र गवली, नपा सभापति दुष्यंत सोनी, पार्षद सुनील पेंटर, लोकेश शर्मा लाला, लोकेंद्र जायसवाल, सागर राय, दीपक खरे, जगदीश केवट, विजय मेवाडा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest Posts

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान: दुर्विजय सिंह

मंगलवार को संस्कृति यूनिवर्सिटी के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी...

संस्कृति विवि में जूनियर्स ने सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Juniors gave emotional farewell to seniors in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "अलविदा नहीं फेयरवेल पार्टी" का भव्य आयोजन किय।...

उत्तराखंड के राज्यपाल ने बैकुण्ठ धाम के किए दर्शन

The Governor of Uttarakhand visited Baikunth Dham उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने श्री बद्रीनाथ मन्दिर...

संस्कृति विवि में बताई “शिक्षा के वर्तमान दौर में शैक्षणिक व्यावसायिकता” की उपयोगिता

संस्कृति विवि में बताई “शिक्षा के वर्तमान दौर में शैक्षणिक व्यावसायिकता” की उपयोगिता मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में संस्कृति स्कूल आफ एजूकेशन ने...

Related Articles