30.2 C
Mathura
Friday, May 9, 2025

ब्रज के पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित है तीर्थ विकास परिषद

ब्रज के पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित है तीर्थ विकास परिषद

वृंदावन। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद आज ब्रज की सांस्कृतिक धरोहर और विरासत की पुनर्प्रतिष्ठा के साथ-साथ ब्रज में पर्यावरण संरक्षण के लिए भी पूर्ण समर्पित और सक्रिय है। परिषद ने इसी ध्येय से विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन में किया। इस अवसर पर बच्चों ने गोपी गीत की थीम पर तैयार संगीतमयी प्रस्तुति दी। पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी के मुख्य वक्ता उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पर्यावरण सलाहकार मुकेश शर्मा रहे। उन्होंने संस्थान में रासलीला प्रशिक्षण पा रहे बालक-बालिकाओं, संगीतकार व गणमान्य के मध्य ब्रज में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के अनेक सुझाव दिए। सभी से अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित करने का आह्वान किया। ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा. उमेश चंद्र शर्मा ने ब्रज में कृष्ण युगीन पेड़-पौधों के प्रति लगाव और उनके रोपण पर विचार रखे। पक्षी विशेषज्ञ डा के पी सिंह ने कहा कि उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विकसित की गयी फरह की जोधपुर झील में पक्षियों की आमद लगातार बढ़ रही है। इससे पर्यटन को बढावा मिलेगा। संस्थान के निदेशक प्रो दिनेश खन्ना ने रासलीला के प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। संगोष्ठी में गीता शोध संस्थान के कोर्डीनेटर एवं अंडरग्राउंड वाटर मैनेजमेंट बोर्ड के सदस्य चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने नीति आयोग और केंद्रीय जल आयोग की उन रिपोर्ट व सर्वे पर विचार रखे जिनमें गिरते भूजल स्तर से देश में भयावह स्थिति पैदा होने व पलायन की आशंका जतायी गयी है। उनका कहना था कि यदि भूजल का अत्यधिक दोहन न रोका गया और अगली पीढ़ी के लिए पानी न बचाया तो वर्ष 2030 तक मथुरा समेत देश के अनेक शहरों का जमीनी पानी खत्म हो जाएगा और लोग पलायन को मजबूर होंगे। कवि अशोक यज्ञ ने ब्रज भाषा में पर्यावरण पर कविता प्रस्तुत की। साहित्यकार कपिल देव उपाध्याय ने ब्रज में कृष्ण भगवान के प्रिय पेड़ पौधों को रोपने का आह्वान किया। कत्थक नृत्यांगना प्रोफेसर (डा.) मीरा दीक्षित ने प्रकृति के वर्णन के साथ कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। दीपक शर्मा, जगदीश प्रसाद पथसारिया आदि ने व्यवस्थाएं सम्हालीं। संचालन कोर्डीनेटर श्री सिकरवार ने किया। अंत में सभी ने ब्रज के पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Latest Posts

संस्कृति विवि में जूनियर्स ने सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Juniors gave emotional farewell to seniors in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "अलविदा नहीं फेयरवेल पार्टी" का भव्य आयोजन किय।...

उत्तराखंड के राज्यपाल ने बैकुण्ठ धाम के किए दर्शन

The Governor of Uttarakhand visited Baikunth Dham उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने श्री बद्रीनाथ मन्दिर...

संस्कृति विवि में बताई “शिक्षा के वर्तमान दौर में शैक्षणिक व्यावसायिकता” की उपयोगिता

संस्कृति विवि में बताई “शिक्षा के वर्तमान दौर में शैक्षणिक व्यावसायिकता” की उपयोगिता मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में संस्कृति स्कूल आफ एजूकेशन ने...

संस्कृति विवि में विशेषज्ञ वक्ता ने बताई टैक्स और बिजनेस सेटअप की बारीकियां

In Sanskriti University, an expert speaker explained the nuances of tax and business setup संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स द्वारा एंटरप्रेन्योरियल क्लब...

खेल मंत्रालय द्वारा आदेश जारी, शुभचिंतकों ने दीं शुभकामनाएँ

Order issued by Sports Ministry, well-wishers gave best wishes भारत सरकार ने खेलों में डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन से संबंधित मामलों की सुनवाई और...

Related Articles