26.7 C
Mathura
Saturday, October 19, 2024

लोनी के अशोक विहार में हुआ मृत गौमाता का अंतिम संस्कार

लोनी के अशोक विहार में हुआ मृत गौमाता का अंतिम संस्कार

एंटी क्राइम नामक संगठन चला रहे मोहम्मद इस्राइल ने भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष रवि धामा को सूचना दी कि अशोक विहार कॉलोनी में एक गौमाता मृत पड़ी हुई है। रवि धामा ने तभी अशोक विहार चौकी प्रभारी एहसान मालिक व इंस्पेक्टर नगरपालिका दिनेश जी को घटना से अवगत कराया। वह भी तुरन्त संज्ञान लेकर स्वयं मौके पर पहुंचे। और जेसीबी मंगायी रवि धामा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे उनके साथ गुर्जर एकता मंच के अध्यक्ष अरविन्द धामा जी भी मौके पर पहुंचे। वहाँ जाकर गौमाता के मृत शरीर को ध्यान से देखा तो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गौमाता की मृत्यु मैल में आकर और कुछ बढ़ती हुई ठण्ड के कारण हुई है। उन्होंने अपनी टीम के साथ गौमाता का हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया। तभी कॉलोनी में रहने वाले अनिल पण्डित जी भी वँहा पहुँच गए उन्होंने बताया कि यँहा आँवारा गौमाताए अधिक संख्या में घूमती है जिनका कोई ध्यान नही रखता और वह कूड़ा कचरा खाकर अपना जीवन यापन करती है। जो कि एक गम्भीर विषय है। रवि धामा ने बताया कि अब आगे जैसे जैसे ठण्ड बढ़ रही है तो वैसे ही गौमाताओं के मरने की संख्या भी बढ़ जायेगी। उन्होंने लोनी के प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की है कि गौमाताओं को ठण्ड से बचाने के लिए अलाव सहित उचित उपाय करें। और उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि गौशालाओं में एक गौमाता के चारे के लिए जो अनुदान राशि 28 रुपये आते हैं उसे बढ़ाकर 100 रुपए करने का कष्ट करें। जिससे कि गौमाता को कूड़ा कचरा खाने के लिए मजबूर ना होना पड़े और अलग से एक प्रशासनिक टीम का गठन किया जाए जो समय समय पर नियमित रूप से जाकर सभी गौशालाओं को चैक करें कि शासन द्वारा जो व्यवस्था गौमाताओं के रखरखाव के लिए की गयी है। वह ठीक प्रकार से चल रही हैं या नही। और जो दोषी पाया जाए उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। उनके साथ गौमाता के अंतिम संस्कार में साथ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद धामा जी, चौकी प्रभारी ऐहसान मालिक, अनिल उपाध्याय, मोहम्मद इस्राइल, जितेंद्र तीतोरिया, नईम चौधरी, हैदर सहित कॉलोनी के सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Latest Posts

विराट धर्म संसद 21 नवंबर को वृंदावन में आयोजित होगी

विराट धर्म संसद 21 नवंबर को वृंदावन में आयोजित होगी श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास, एवं सनातनी हिंदुओं के समस्त संगठनों को एकत्रित कर...

संस्कृति विश्वविद्यालय ने मनाई कलाम की जयंती, किया याद

संस्कृति विश्वविद्यालय ने मनाई कलाम की जयंती, किया याद मथुरा। संकृति यूनिवर्सिटी के टेक्नो विज़न क्लब द्वारा वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति...

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ

के.डी. मेडिकल कॉलेज में एक्जोन-2024 का शुभारम्भ मथुरा। जीवन में आने वाली चुनौतियों से कभी हार मत मानें क्योंकि हर चुनौती कुछ सीख देती है।...

संस्कृति विवि में मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, किया जागरूक

संस्कृति विवि में मनाया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, किया जागरूक मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में मनाए गए सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन...

अपने घरों में रामायण और गीता का पाठ अवश्य करें: साध्वी डा प्राची दीदी

अपने घरों में रामायण और गीता का पाठ अवश्य करें: साध्वी डा प्राची दीदी एक निजी कार्यक्रम में लोनी पहुंची साध्वी डा प्राची दीदी ने...

Related Articles