42 C
Mathura
Wednesday, May 14, 2025

जीएल बजाज मथुरा में वी केयर, वी शेयर प्रदर्शनी का शुभारम्भ

जीएल बजाज मथुरा में वी केयर, वी शेयर प्रदर्शनी का शुभारम्भ

मथुरा। शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का माध्यम है। उसी से समाज की चेतना और मानसिकता का निर्माण होता है। यदि युवाओं को शैक्षणिक काल से ही सामाजिक सरोकारों से जोड़ दिया जाए तो वे ताउम्र समाज की भलाई के कामों में पीछे नहीं रहेंगे। जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा छात्र-छात्राओं को शिक्षा देने के साथ ही उन्हें सामाजिक दायित्व का बोध भी कराता है। दीपावली का त्योहार करीब है, इसे देखते हुए संस्थान द्वारा वी केयर, वी शेयर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। मंगलवार को इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ संस्थान की निदेशक प्रो. (डॉ.) नीता अवस्थी ने किया।

जीएल बजाज मथुरा में वी केयर, वी शेयर प्रदर्शनी का शुभारम्भ
चित्र कैप्शनः जी.एल. बजाज में लगी वी केयर, वी शेयर प्रदर्शनी।

इस प्रदर्शनी में संस्थान के प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने अपने घरों की उन वस्तुओं को जगह दी है जोकि उनके लिए बेशक अनुपयुक्त हों लेकिन दूसरे लोगों के लिए बड़े काम की हैं। प्रदर्शनी के पहले ही दिन संस्थान के आसपास के ग्रामीण अपनी जरूरत की वस्तुएं घर ले गए। इस प्रदर्शनी के संयोजक सतेन्द्र सिंह, बृजेश ग्रुप्ता तथा आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि यह अभिनव कार्य संस्थान द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है। दीपावली के समय लगने वाली वी केयर, वी शेयर प्रदर्शनी को लेकर आसपास के लोगों में काफी उत्सुकता रहती है।

डांडिया नाइट में जीएल बजाज के छात्र-छात्राओं ने जमाया रंग

प्रत्येक तीज-त्योहार समरसता का सूचक

प्रदर्शनी के शुभारम्भ अवसर पर संस्थान की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी ने कहा कि प्रत्येक तीज-त्योहार समरसता का सूचक है। युवा पीढ़ी को ज्ञान और शिक्षा से समृद्ध करने के साथ ही उन्हें सामाजिक क्षेत्र में नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है। प्रो. अवस्थी ने बताया कि यह प्रदर्शनी एक सप्ताह तक चलेगी तथा लोग अपनी जरूरत की वस्तुएं यहां से बिना कोई पैसा खर्च किए ले जा सकेंगे।

आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने जी.एल. बजाज मथुरा द्वारा लगाई गई वी केयर, वी शेयर प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्र-छात्राओं को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। प्रत्येक युवा समाज का कर्णधार है लिहाजा शिक्षकों का दायित्व है कि उसे शिक्षा देने के साथ ही समाज के तीज-त्योहारों की महत्ता से भी अवगत कराएं। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा का मकसद सिर्फ डिग्री लेना ही नहीं बल्कि उन्नतशील एवं प्रगतिशील समाज के प्रति भी उनके दायित्व होने चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज की रीढ़ होती है। युवा समाज के जीवन मूल्यों का प्रतीक होते हैं लिहाजा उनकी आंखों में सपने देखने की ज्योति और शक्ति देना हर शिक्षक का पहला कर्तव्य होना चाहिए।

Latest Posts

संस्कृति विवि के पूर्व छात्र,आईआईटी विद्वान ने बताया सफलता के रास्ते

संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजूकेशन ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और आईआईटी जोधपुर में वर्तमान एम.टेक. विद्वान हर्ष वार्ष्णेय की विशेषता वाली...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान: दुर्विजय सिंह

मंगलवार को संस्कृति यूनिवर्सिटी के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी...

संस्कृति विवि में जूनियर्स ने सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Juniors gave emotional farewell to seniors in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "अलविदा नहीं फेयरवेल पार्टी" का भव्य आयोजन किय।...

उत्तराखंड के राज्यपाल ने बैकुण्ठ धाम के किए दर्शन

The Governor of Uttarakhand visited Baikunth Dham उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने श्री बद्रीनाथ मन्दिर...

Related Articles