33.9 C
Mathura
Monday, May 12, 2025

जिलाधिकारी ने क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विज्ञान लैब एवं उपकरणों के लिए लगभग 60 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की

जिलाधिकारी ने क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विज्ञान लैब एवं उपकरणों के लिए लगभग 60 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विज्ञान लैब एवं उपकरणों के लिए लगभग 60 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की है। सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को सुविधाओं से लैस बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिससे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के छात्र छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होंगे। विज्ञान लैब में भूगोल, पर्यावरण, प्रकृति, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान आदि क्षेत्रों के प्रोजेक्टों का प्रदर्शन किया जायेगा। लैब में छात्र छात्रायें प्रेक्टिकल के माध्यम से नये प्रयोगों को सीखेंगे। लैब आधुनिक यंत्रों से लैस रहेगा, जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा क्रिटिकल गैप्स फंड दिया गया है।

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने लगातार जनपद में विद्यालयों के जीर्णोंद्वार के लिए कार्य किया है, जिसमें स्कूल चलो अभियान को गति देते हुए अधिकाधिक पंजीकरण करवाये हैं। शासन की मंशानुसार जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को स्कूल गोद दिये गये हैं, जिनके निर्देशन में स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। स्वयंसेवी, संगठन एवं व्यापारियों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों में फर्नीचर, आरओ आदि की व्यवस्था भी की गई है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों मंे बनने वाली विज्ञान लैबों के सकुशल संचालन हेतु सभी विद्यालयों के दो दो शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिससे वे छात्र छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करेंगे तथा प्रेक्टिकल के माध्यम से बच्चों को लाभान्वित करेंगे।

जिलाधिकारी ने क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विज्ञान लैब एवं उपकरणों के लिए लगभग 60 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की

Latest Posts

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान: दुर्विजय सिंह

मंगलवार को संस्कृति यूनिवर्सिटी के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी...

संस्कृति विवि में जूनियर्स ने सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Juniors gave emotional farewell to seniors in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "अलविदा नहीं फेयरवेल पार्टी" का भव्य आयोजन किय।...

उत्तराखंड के राज्यपाल ने बैकुण्ठ धाम के किए दर्शन

The Governor of Uttarakhand visited Baikunth Dham उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने श्री बद्रीनाथ मन्दिर...

संस्कृति विवि में बताई “शिक्षा के वर्तमान दौर में शैक्षणिक व्यावसायिकता” की उपयोगिता

संस्कृति विवि में बताई “शिक्षा के वर्तमान दौर में शैक्षणिक व्यावसायिकता” की उपयोगिता मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में संस्कृति स्कूल आफ एजूकेशन ने...

Related Articles