29.3 C
Mathura
Wednesday, September 25, 2024

सभी वैदिक ग्रंथों का प्रतीक है श्रीमद्भागवत गीता

जीएल बजाज में श्रद्धाभाव से मनी गीता जयंती

मथुरा। शुक्रवार को गीता जयंती के पावन अवसर पर जीएल बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के बाद करपात्री द्विवेदी तथा आचार्य अभिषेक शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को श्रीमद्भागवत गीता के महात्म्य की विस्तार से जानकारी दी। इन विद्वतजनों ने कहा कि हिन्दू धर्म को समझने के लिए जीवन में कम से कम एक बार श्रीमद्भागवत गीता अवश्य पढ़नी चाहिए क्योंकि यह सभी ग्रंथों का प्रतीक है।
श्रीमद्भागवत गीता के महात्म्य की जानकारी देने से पहले करपात्री द्विवेदी, आचार्य अभिषेक शुक्ला, प्रो. नीता अवस्थी तथा छात्र-छात्राओं ने सम्पूर्ण गीता का पाठ किया। विद्वतजनों ने प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं तथा अन्य कर्मचारियों को बताया कि गीता में मानव जीवन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं को बहुत ही सरल भाषा में समझाया गया है। सच कहें तो गीता सभी वैदिक ग्रंथों का प्रतीक है। महाभारत युद्ध के दौरान भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो जीवन का सार बताया था, वही श्रीमद्भागवत गीता है।
विद्वतजनों ने कहा कि श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए गीता के उपदेश आज के समय में भी लोगों को अपने जीवन में गहरे अवसाद से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं, इसीलिए हिंदुओं के साथ ही अन्य धर्मों के लोग भी गीता को अपने जीवन में अपनाते हैं। दरअसल, श्रीमद्भागवत गीता के उपदेश सभी को धार्मिकता, नैतिकता और जीवन के मूल सिद्धांतों से अवगत कराते हैं। विद्वतजनों ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता साक्षात श्रीकृष्ण का स्वरूप है। गीता में श्रीकृष्ण ने जीवन के कई रहस्यों से पर्दा उठाया है। उन्होंने न केवल गीता के माध्यम से धर्म के विषय में बताया है बल्कि ज्ञान, बुद्धि, जीवन में सफलता इत्यादि के विषय में भी मनुष्य को अवगत कराया है। भगवान श्रीकृष्ण गीता में बताते हैं कि धरती पर हर एक मनुष्य को अपने कर्मों के अनुरूप ही फल प्राप्त होता है। इसलिए उन्हें केवल अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए और फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। जो व्यक्ति अच्छे कर्मों में लिप्त रहता है, भगवान उसे वैसा ही फल प्रदान करते हैं। साथ ही जिसे बुरे कर्मों में आनंद आता है, उसे उसी प्रकार का जीवन दंड के रूप में भोगना पड़ता है। गीता में बताया गया है कि मनुष्य की इन्द्रियां बहुत चंचल स्वभाव की होती हैं। वह आसानी से गलत आदतों को अपना लेती हैं, इसी वजह से व्यक्ति को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जीवन को सुखमय बनाना है तो हमें इन्द्रियों पर खासकर अपने चित्त अर्थात मन पर विशेष नियंत्रण रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चंचल मन के कारण कई प्रकार के बुरे कर्मों में लिप्त होने का खतरा बढ़ जाता है। संस्थान की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी ने कहा कि श्रीकृष्ण ने धनुर्धर अर्जुन को महाभारत के युद्धभूमि में बताया था कि व्यक्ति के लिए क्रोध विष के समान है। वह न केवल शत्रुओं की संख्या बढ़ाता है बल्कि इससे मानसिक तनाव में भी वृद्धि होती है। इसके साथ गीता में बताया गया है कि क्रोध से भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे चिंतन शक्ति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए अपने क्रोध पर काबू रखना ही व्यक्ति के लिए सबसे अच्छा उपाय है। इस धार्मिक कार्यक्रम का संचालन विशाल सक्सेना, भूमिका शर्मा, प्रिया ठाकुर, थनेश गोला तथा प्रियंका शर्मा ने किया।

Latest Posts

संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी चला रहे हैं स्वच्छता अभियान

संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी चला रहे हैं स्वच्छता अभियान मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय...

कृष्णानुशीलनम् प्रतियोगिता में आरआईएस के होनहारों का फहरा परचम

कृष्णानुशीलनम् प्रतियोगिता में आरआईएस के होनहारों का फहरा परचम मथुरा। भक्ति वेदांता गुरुकुलम एण्ड इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित कृष्णानुशीलनम् प्रतियोगिता में राजीव इंटरनेशनल स्कूल के...

आईएमएस में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

आईएमएस में रक्तदान शिविर का किया आयोजन आईएमएस लॉ कॉलेज नोएडा में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम...

संस्कृति विवि के मनोविज्ञान विभाग में आत्महत्या निरोध पर हुई चर्चा

संस्कृति विवि के मनोविज्ञान विभाग में आत्महत्या निरोध पर हुई चर्चा मथुरा। आत्महत्या निरोध को लेकर संस्कृति विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक सेमिनार का...

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन

पीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगारा डांग में स्वच्छता पखवाड़ा, नारी शक्ति मिशन गोष्ठी का आयोजन राजकीय हाई स्कूल इंद्रहटा अजनर विद्यालय में उत्तर प्रदेश शिक्षा...

Related Articles