श्रम व श्रमिक की महत्ता के इस महान पर्व पर अपने श्रम और कौशल के द्वरा महाविद्यालय के नवनिर्माण व प्रगति में अपना योगदान दे रहे श्रमिको का सम्मान किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा व अन्य वरिष्ठ प्राध्यापकों ने श्रमिकों को पटुका पहनाया व स्मृति चिन्ह प्रदान किये।
प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रमिक राष्ट्र निर्माण की कुंजी है और इन राष्ट्र निर्माताओं और इनके परिवारों को सम्पुष्टित करना हम सबका परम् दायित्व होना चाहिए।
सम्मानित होने वालों में राजमिस्त्री भगवान सिंह अर्जुन चिनमोली राम अमर सिंह रोहन सिंह और राज रहे।
इस अवशर पर श्री महेंद्र दत्त आचार्य डॉ एस के सिंह डॉ वी पी राय ,डॉ बी के गोस्वामी, डॉ यू के त्रिपाठी ,श्री जी के यादव ,गीतम, गोविंद सैनी आदि उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवश के उपलक्ष्य में बी एस ए महाविद्यालय में श्रमेव जयते श्रमेव विजयते कार्यक्रम का आयोजन किया गया
![WhatsApp Image 2023-05-01 at 3.53.23 PM अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवश के उपलक्ष्य में बी एस ए महाविद्यालय में श्रमेव जयते श्रमेव विजयते कार्यक्रम का आयोजन किया गया](https://abhinews.co.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-01-at-3.53.23-PM-696x392.jpeg)