39.8 C
Mathura
Sunday, May 11, 2025

संस्कृति विवि के छात्र ने हरियाणा यूथ बाक्सिंग में जीता गोल्ड

संस्कृति विवि के छात्र ने हरियाणा यूथ बाक्सिंग में जीता गोल्ड

संस्कृति विश्वविद्यालय के बीए मनोविज्ञान के द्वितीय वर्ष के छात्र मनमोहन ने हरियाणा यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपने परिवार और विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया है। 75 किलो भार वर्ग के इस मुकाबले में पांच मुकाबलों में जीत हासिल करने के बाद यह मेडल हासिल हुआ। हरियाणा यूथ चैंपियनशिप-2023 में हरियाणा के लगभग 450 यूथ बाक्सर ने भाग लिया।
मनमोहन की जीत पर विवि के चांसलर डा. सचिन गुप्ता सहित सभी अधिकारियों, शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद मनमोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि बचपन के मोटापे से मुक्ति पाने के लिए वे 13 साल की उम्र में बाक्सिंग अकेडमी जाने लगे। अकेडमी में ऐसा मन लगा कि उनका रुझान बाक्सिंग की ओर बढ़ गया। पलवल हरियाणा के गांव बनचारी के रहने वाले मनमोहन ने बताया कि बाक्सिंग की शिक्षा और प्रशिक्षण वे प्रसिद्ध राष्ट्रीय प्रशिक्षक और अनेक पदक विजेता अशोक सिंह सोरोत से उनकी अपनी अकेडमी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स अकेडमी से ले रहे हैं। मनमोहन के पिता श्यामवीरजी खेती करते हैं। चाचा बाबूरामजी और दादाजी नंदलालजी हरियाणा पुलिस में हैं। मनमोहन की दो बड़ी बहनें हैं। सारा परिवार एक साथ रहता है। परिवार की ओर से उन्होंने अपने खेल और पढ़ाई के लिए पूरा सपोर्ट है। संस्कृति विवि के शिक्षक मो. फहीम ने बताया कि मनमोहन की इच्छा बाक्सिंग में देश के लिए खेलने की है। मनमोहन को पढ़ाई और अपने खेल के अलावा कोई और शौक नहीं है। उन्होंने बताया कि सुबह डेढ़ घंटा और शाम को साढे तीन घंटा वे अपनी प्रैक्टिस करते हैं, बाकी समय पढ़ाई पर ध्यान देते हैं।

Latest Posts

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान: दुर्विजय सिंह

मंगलवार को संस्कृति यूनिवर्सिटी के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी...

संस्कृति विवि में जूनियर्स ने सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Juniors gave emotional farewell to seniors in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "अलविदा नहीं फेयरवेल पार्टी" का भव्य आयोजन किय।...

उत्तराखंड के राज्यपाल ने बैकुण्ठ धाम के किए दर्शन

The Governor of Uttarakhand visited Baikunth Dham उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने श्री बद्रीनाथ मन्दिर...

संस्कृति विवि में बताई “शिक्षा के वर्तमान दौर में शैक्षणिक व्यावसायिकता” की उपयोगिता

संस्कृति विवि में बताई “शिक्षा के वर्तमान दौर में शैक्षणिक व्यावसायिकता” की उपयोगिता मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में संस्कृति स्कूल आफ एजूकेशन ने...

Related Articles