43.1 C
Mathura
Wednesday, May 14, 2025

संघ राजनीति नहीं सेवा का नाम: राजकुमार सिंह

संघ राजनीति नहीं सेवा का नाम: राजकुमार सिंह

मथुरा अभी न्यूज़ (सीमा शर्मा ) नव नवनियुक्त प्रांत कार्यवाह राजकुमार सिंह का स्वागत करते डीजीसी शिवराम तरकर एवं स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट एवं अन्य सभी सरकारी अधिवक्तागण।

संघ राजनीति नहीं सेवा का नाम: राजकुमार सिंह

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मथुरा के वरिष्ठ संघ पदाधिकारी श्री राजकुमार सिंह को प्रांत कार्यवाह (ब्रज प्रांत) एवं डॉ0 प्रमोद शर्मा को क्षेत्र कार्यवाह का नवीन उत्तर दायित्व सौंपा गया है। आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक प्रयागराज में सम्पन्न होने के बाद मथुरा पहुंचने पर श्री सिंह का आज सरकारी अधिवक्ताओं ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि संघ राजनीति नहीं, राष्ट्र सेवा एवं मानव सेवा का नाम संघ है।
आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक प्रयागराज में सम्पन्न हुई। बैठक में संघ पदाधिकारियों को नए उत्तरदायित्व दिये गये जिनमें पश्चिमी उप्र व ब्रज क्षेत्र के कार्यवाह की घोषणा की गई। ब्रज प्रांत कार्यवाह डा0 प्रमोद शर्मा अब पश्चिमी उप्र (ब्रज, मेरठ व उत्तराखण्ड) के कार्यवाह होंगे। ब्रज क्षेत्र के सह प्रांत कार्यवाह राजकुमार सिंह को अब प्रांत कार्यवाह बनाया गया है। श्री राजकुमार सिंह बाल्यकाल से ही संघ के स्वयं सेवक रहे हैं। मुख्य शिक्षक से लेकर, जिला कार्यवाह, सह विभाग कार्यवाह व प्रांत के सह कार्यवाह का उत्तरदायित्व संभाल चुके हैं। अब उन्हें प्रांत कार्यवाह की जिम्मेदारी दी गई है। वह ब्रज क्षेत्र के स्वयं सेवकों को अपना मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने कहा कि संघ की विरासत मुझे पारिवारिक पृष्ठभूमि से मिली है। मेरे पिताजी संघ के पदाधिकारी थे। बाल्यकाल से ही उनके साथ संघ के कार्यक्रमों में भाग लेता रहा हूं। श्री सिंह के मथुरा पहुंचने पर जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर, स्पेशल डीजीसी श्रीमति अलका उपमन्यु एडवोकेट, एडीजीसी विजयेन्द्र वैदिक, खडग सिंह छौंकर, सुरेश शर्मा, राजू सिंह, चन्द्रभान सिंह, रनवीर सिंह आदि ने स्मृति चिन्ह भेंट कर नवनियुक्त प्रांत कार्यवाह राजकुमार सिंह का भव्य स्वागत किया।

संघ राजनीति नहीं सेवा का नाम: राजकुमार सिंह
संघ राजनीति नहीं सेवा का नाम: राजकुमार सिंह

Latest Posts

संस्कृति विवि के पूर्व छात्र,आईआईटी विद्वान ने बताया सफलता के रास्ते

संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजूकेशन ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और आईआईटी जोधपुर में वर्तमान एम.टेक. विद्वान हर्ष वार्ष्णेय की विशेषता वाली...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान: दुर्विजय सिंह

मंगलवार को संस्कृति यूनिवर्सिटी के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी...

संस्कृति विवि में जूनियर्स ने सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Juniors gave emotional farewell to seniors in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "अलविदा नहीं फेयरवेल पार्टी" का भव्य आयोजन किय।...

उत्तराखंड के राज्यपाल ने बैकुण्ठ धाम के किए दर्शन

The Governor of Uttarakhand visited Baikunth Dham उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने श्री बद्रीनाथ मन्दिर...

Related Articles