43.2 C
Mathura
Thursday, May 15, 2025

सांसद व भागवताचार्य के बीच छिड़ा संग्राम, एक दूसरे पर लगाए आरोप

सांसद व भागवताचार्य के बीच छिड़ा संग्राम, एक दूसरे पर लगाए आरोप

मथुरा अभी न्यूज़ (वैभव भारद्वाज,राहुल ठाकुर ) धर्म नगरी वृंदावन में दिनदहाड़े एक भागवताचार्य के निवास पर हथियारबंद लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं भागवताचार्य की पत्नी ने भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह के सुरक्षा गार्ड एवं साथियों पर अभद्रता करने एवं धमकी देने के मामले में नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह मामला बांकेबिहारी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मोतीझील इलाके का है। जहां भागवताचार्य के निवास के समीप भूरी वाला आश्रम भी है और आश्रम में पिछले काफी समय से स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह रविवार रात्रि को इसी आश्रम में आई थीं। भागवताचार्य कार्ष्णि नागेंद्र महाराज की पत्नी मीनाक्षी दत्त का आरोप है कि सांसद के साथ आए लोगों ने उनके साथ अभद्र एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया, उनके साथ आश्रम का एक संत भी था। जब उन्होंने उनकी बातों का विरोध किया तो उन्हें हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी।वहीं सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने अपने ऊपर आरोपों को निराधार बताते हुए कुछ लोगों द्वारा आश्रम पर कब्जा कराए जाने का षडयंत्र रचने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाया है।

सांसद व भागवताचार्य के बीच छिड़ा संग्राम, एक दूसरे पर लगाए आरोप
सांसद व भागवताचार्य के बीच छिड़ा संग्राम, एक दूसरे पर लगाए आरोप

Latest Posts

संस्कृति विवि और वी सर्व के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

An important agreement was signed between Sanskriti University and V-Serve संस्कृति विश्वविद्यालय और वी सर्व: एन इनिशिएटिव टू सर्व द अनसर्व्ड, के मध्य शिक्षा प्रौद्योगिकी...

संस्कृति विवि के पूर्व छात्र,आईआईटी विद्वान ने बताया सफलता के रास्ते

संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ एजूकेशन ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और आईआईटी जोधपुर में वर्तमान एम.टेक. विद्वान हर्ष वार्ष्णेय की विशेषता वाली...

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान: दुर्विजय सिंह

मंगलवार को संस्कृति यूनिवर्सिटी के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी...

संस्कृति विवि में जूनियर्स ने सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Juniors gave emotional farewell to seniors in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "अलविदा नहीं फेयरवेल पार्टी" का भव्य आयोजन किय।...

Related Articles