39.8 C
Mathura
Sunday, May 11, 2025

अलीगढ़ में आने से डरते थे लोग कहते थे न जाने कब दंगा हो जाये, आज सीना चौड़ा करके घूमता है आमजन, यही है भाजपा-योगी

निकाय चुनाव के द्वितीय चरण में 11 तारीख को अलीगढ़ में मतदान होना है इसके लिए सभी पार्टियों ने अपनी तमाम ताकत झोंक दी है, उसी क्रम में आज प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 निकाय जिसमें एक नगर निगम, 2 नगर पालिका व 15 नगर पंचायतों के अध्यक्ष व पार्षदों के लिए वोट मांगे। अलीगढ़ नगर निगम की सीट जो भाजपा ने 2017 में गवा दी थी उसको लेकर आज की योगी की जनसभा काफी अहम मानी जा रही थी। भाजपा ने प्रशांत सिंहल को नगर निगम मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में बोलते हुए कहा की अलीगढ़ ताला नगरी के रूप में दुनिया में विख्यात है। पहले तालीम और तहजीब यह अलीगढ़ की पहचान थी लेकिन जातिवादी सोच के परिवार वादी लोगों ने अलीगढ़ के उद्योग को बंद करने का कार्य किया, मुख्यमंत्री योगी ने अलीगढ़ के लिए कहा कि एक समय मे बाहर के लोग अलीगढ़ आने में डरते थे, कहते थे कि न जाने अलीगढ़ में कब दंगा हो जाये, लेकिन आज अलीगढ़ सहित उत्तर प्रदेश में अपराधी व माफियाओं का क्या है वो सभी जानते हैं, और आज आमजन खुली सड़कों पर सीना चौड़ा करके घूमते हैं।

Latest Posts

संस्कृति विवि में वक्ताओं ने बताया बौद्धिक संपदा के अधिकार का महत्व

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में संस्कृति बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा नवाचार...

एक राष्ट्र एक चुनाव से कम खर्च और कामकाज आसान: दुर्विजय सिंह

मंगलवार को संस्कृति यूनिवर्सिटी के संतोष मैमोरियल ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी...

संस्कृति विवि में जूनियर्स ने सीनियर को दी भावभीनी विदाई

Juniors gave emotional farewell to seniors in Sanskriti University संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल हाल में "अलविदा नहीं फेयरवेल पार्टी" का भव्य आयोजन किय।...

उत्तराखंड के राज्यपाल ने बैकुण्ठ धाम के किए दर्शन

The Governor of Uttarakhand visited Baikunth Dham उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने श्री बद्रीनाथ मन्दिर...

संस्कृति विवि में बताई “शिक्षा के वर्तमान दौर में शैक्षणिक व्यावसायिकता” की उपयोगिता

संस्कृति विवि में बताई “शिक्षा के वर्तमान दौर में शैक्षणिक व्यावसायिकता” की उपयोगिता मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में संस्कृति स्कूल आफ एजूकेशन ने...

Related Articles