📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

विधायक की अनोखी मिसाल! वेतन-भत्ते छोड़ LLM की पढ़ाई करेंगे कमलेश्वर डोडियार

  • 15h ago
  • 136 views


मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की सैलाना सीट से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने एक अनोखा फैसला लिया है। उन्होंने विधायक के वेतन और भत्तों का लाभ नहीं लेने का निर्णय किया है और अब भोपाल स्थित नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) से LLM (संवैधानिक एवं प्रशासनिक कानून) की पढ़ाई करेंगे।

कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि उनका उद्देश्य कानून की गहरी समझ विकसित कर आदिवासी समाज और आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ना है। उन्होंने बताया कि वे विधायक के रूप में जनता की सेवा के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखेंगे।

कमलेश्वर डोडियार का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। विधायक बनने से पहले उन्होंने मजदूरी और टिफिन डिलीवरी कर अपनी पढ़ाई पूरी की थी। वर्ष 2023 में वह दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी करने के बाद सैलाना से विधायक चुने गए थे।

डोडियार का यह फैसला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग इसे शिक्षा और जनसेवा को साथ लेकर चलने की प्रेरणादायक पहल बता रहे हैं।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now