बहू गई मायके, बुजुर्ग दंपति के बेटे पर भाभी को भगाने का आरोप लगाने का...
- 1h ago
मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान सोमवार को भारी तनाव फैल गया। विरोध कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुई, पथराव हुआ और हालात काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
उज्जैन नगर निगम द्वारा सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण परियोजना पर कार्रवाई शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग शाही मस्जिद के बाहर एकत्र हो गए। विरोध के बीच कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती कर दी गई। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र मस्जिद के आसपास बैरिकेडिंग कर आवाजाही भी सीमित कर दी है।
प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत की जा रही है, जबकि मस्जिद प्रबंधन और विरोध कर रहे पक्ष ने मामले को लेकर न्यायालय का भी रुख किया है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान सोमवार को भारी तनाव फैल गया। विरोध कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुई, पथराव हुआ और हालात काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। उज्जैन नगर निगम द्वारा सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण परियोजना पर कार्रवाई शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग शाही मस्जिद के बाहर एकत्र हो गए। विरोध के बीच कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती कर दी गई। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र मस्जिद के आसपास बैरिकेडिंग कर आवाजाही भी सीमित कर दी है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत की जा रही है, जबकि मस्जिद प्रबंधन और विरोध कर रहे पक्ष ने मामले को लेकर न्यायालय का भी रुख किया है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!