गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 18h ago
टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड): ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बस की चपेट में आए दो स्कूटी सवारों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, राजस्थान नंबर की यह बस जानकी सेतु पार्किंग से दिल्ली की ओर जा रही थी। भद्रकाली मोड़ के पास ढलान पर अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। उसी समय सड़क किनारे जा रहे दो स्कूटी सवार बस के नीचे आ गए।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बस से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए ऋषिकेश के एसपीएस अस्पताल भेजा गया, जहां 11 यात्रियों का उपचार जारी है।
एसडीआरएफ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बस की चपेट में आए दोनों स्कूटी सवारों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, जबकि प्रारंभिक तौर पर ढलान पर बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।
टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड): ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बस की चपेट में आए दो स्कूटी सवारों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, राजस्थान नंबर की यह बस जानकी सेतु पार्किंग से दिल्ली की ओर जा रही थी। भद्रकाली मोड़ के पास ढलान पर अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। उसी समय सड़क किनारे जा रहे दो स्कूटी सवार बस के नीचे आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बस से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए ऋषिकेश के एसपीएस अस्पताल भेजा गया, जहां 11 यात्रियों का उपचार जारी है। एसडीआरएफ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बस की चपेट में आए दोनों स्कूटी सवारों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, जबकि प्रारंभिक तौर पर ढलान पर बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!