टौरिया मुहल्ला में पति की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, मारपीट के बाद पत्नी गिरफ्तार

  • 53 days ago
  • 219 views


छतरपुर के टौरिया मुहल्ला में पति की संदिग्ध मौत के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले दीपक रैकवार को मारपीट में गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि अस्पताल चौकी में दिए गए बयान में दीपक ने अपनी पत्नी पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे। इसी बयान और शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने मामले को हत्या की दिशा में लेते हुए जांच तेज कर दी।

मृतक की मौत के बाद कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की तह तक पहुंचने के लिए परिवारिक विवाद, मारपीट के कारण और अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल मामले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now