गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 18h ago
भोपाल में हुई नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले ने हाथरस में तूल पकड़ लिया है। पीड़िता के परिजनों और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की और मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की।
मृतका त्विसा शर्मा, हाथरस की बिछुआ गली निवासी नवनिधि शर्मा की बेटी थीं, जिनकी शादी हाल ही में भोपाल के कटारा हिल्स निवासी समर्थ सिंह से हुई थी। परिजनों को 12 मई की रात उनकी मौत की सूचना मिली थी।
इसके अगले दिन जब परिजन एम्स भोपाल पहुंचे तो शव पोस्टमार्टम हाउस में मिला। परिजनों का आरोप है कि शव पर गले, कान और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध हो गया।
इस मामले में भोपाल में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं हाथरस में डीआरबी इंटर कॉलेज से कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी, दोबारा पोस्टमार्टम और निष्पक्ष जांच की मांग की।
भोपाल में हुई नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले ने हाथरस में तूल पकड़ लिया है। पीड़िता के परिजनों और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की और मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की। मृतका त्विसा शर्मा, हाथरस की बिछुआ गली निवासी नवनिधि शर्मा की बेटी थीं, जिनकी शादी हाल ही में भोपाल के कटारा हिल्स निवासी समर्थ सिंह से हुई थी। परिजनों को 12 मई की रात उनकी मौत की सूचना मिली थी। इसके अगले दिन जब परिजन एम्स भोपाल पहुंचे तो शव पोस्टमार्टम हाउस में मिला। परिजनों का आरोप है कि शव पर गले, कान और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध हो गया। इस मामले में भोपाल में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं हाथरस में डीआरबी इंटर कॉलेज से कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी, दोबारा पोस्टमार्टम और निष्पक्ष जांच की मांग की।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!