पुलिसकर्मी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, रक्तदान कर बचाई महिला की जान

  • 11d Ago 163 Views


गोपेश्वर। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचाराधीन एक महिला को A Positive रक्त की तत्काल आवश्यकता थी। रक्त की जरूरत की जानकारी मिलते ही मुख्य आरक्षी चन्दन सिंह नगरकोटी ने बिना देर किए रक्तदान करने की इच्छा जताई और अस्पताल पहुंचकर अपना रक्तदान किया।

समय पर रक्त उपलब्ध होने से महिला के उपचार में महत्वपूर्ण मदद मिली। मुख्य आरक्षी चन्दन सिंह नगरकोटी की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत के समय लोगों की मदद करना और मानवता के साथ खड़ा होना भी पुलिस के कर्तव्यों का हिस्सा है।

इस मानवीय पहल के लिए महिला के परिजनों ने मुख्य आरक्षी चन्दन सिंह नगरकोटी का हृदय से आभार व्यक्त किया और उनके सहयोग की सराहना की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now