पुलिस चौकी के अंदर हेड कांस्टेबल ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

  • 65 days ago
  • 283 views


छतरपुर जिले के नौगांव बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी में उस समय सनसनी फैल गई, जब चौकी के अंदर ही एक प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना देर रात की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान Tarun Gandharak के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सागर निवासी थे और नौगांव थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। उनकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। एसडीओपी Amit Meshram ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। वहीं इस घटना ने पुलिसकर्मियों में बढ़ते मानसिक तनाव और कार्य दबाव को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now