स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले से पहचान छिपाकर कथित तौर पर युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि एक युवक ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए अपनी पहचान बदलकर खुद को हिंदू युवक बताया, नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसका विश्वास जीता और बाद में कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित तौर पर अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल भी किया।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया और लंबे समय तक अपनी वास्तविक पहचान छिपाए रखी। शिकायत में कहा गया है कि वह उसे जयपुर और अलवर सहित कई स्थानों पर ले गया, जहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी और दबाव बनाकर रुपये भी वसूले।
पीड़िता का कहना है कि बाद में उसे पता चला कि जिस व्यक्ति को वह दूसरे नाम से जानती थी, उसकी वास्तविक पहचान कुछ और है और वह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई और पुलिस से शिकायत की। शिकायत में कुछ अन्य लोगों पर भी उत्पीड़न में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रामगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर