नैनीताल: नैना देवी मंदिर के पास फिर मिला शव! 24 घंटे में दूसरी घटना से मचा हड़कंप

  • 8h ago
  • 115 views


उत्तराखंड के नैनीताल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। नैना देवी मंदिर के समीप नैनी झील में शनिवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि 24 घंटे के भीतर झील में शव मिलने की यह दूसरी घटना है।

स्थानीय लोगों ने झील में शव उतराता देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों के आधार पर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी नैनीताल झील से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। लगातार दो दिनों में झील से शव मिलने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों की चिंता बढ़ा दी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now