नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर बड़ा हादसा! टेंपो ट्रैवलर पलटा, 2 की मौत, कई यात्री घायल

  • 72d Ago 213 Views


उत्तराखंड के नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसा कालाढूंगी के पास उस समय हुआ जब वाहन में सवार पर्यटक घूमकर वापस लौट रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद टेंपो ट्रैवलर पैराफिट से टकराकर पलट गया। दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत करीब 20 अन्य लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वाहन के नीचे फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किया गया।

प्रशासन के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में ओवरटेक करने के दौरान वाहन अनियंत्रित होने और चालक द्वारा ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की आवश्यकता को उजागर कर दिया है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन ने घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now