मेहंदीपुर बालाजी से लौट रहे दोस्तों की स्कॉर्पियो बनी मौत का कारण, दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, 6 घायल

  • 41 days ago
  • 555 views


राजस्थान के दौसा जिले में मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे सात दोस्तों की स्कॉर्पियो सड़क हादसे का शिकार हो गई।

सिकंदरा थाना क्षेत्र के रेटा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और कई बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवकों में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में हनुमानगढ़ निवासी राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य युवक घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now