मसूरी की वादियों में चल रही इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग, अभिनेता की एक झलक पाने उमड़ी भीड़

  • 113d Ago 281 Views


उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। मसूरी के विभिन्न लोकेशनों पर चल रही शूटिंग को देखने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

फिल्म की शूटिंग के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। शूटिंग स्थल पर बड़ी संख्या में प्रशंसक इमरान हाशमी की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। अभिनेता ने भी अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार इमरान हाशमी उत्तराखंड में अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'गनमास्टर G9' की शूटिंग कर रहे हैं। इससे पहले फिल्म के कई दृश्य हरिद्वार और देहरादून में भी फिल्माए जा चुके हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं।

शूटिंग के चलते मसूरी में पर्यटकों के बीच भी फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग से उत्तराखंड के पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now