नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 9h ago
कोटद्वार उत्तराखंड के कोटद्वार रेंज में NH-534 पर हाथियों के बड़े झुंड के पहुंचने से यातायात प्रभावित हो गया। सोमवार सुबह लैंसडौन वन प्रभाग के इलाके में हाथियों ने हाईवे से गुजर रहे कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान एक टेंपो ट्रैवलर में सवार शिक्षक-शिक्षिकाओं को वाहन छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर जाना पड़ा।
बताया गया कि टेंपो ट्रैवलर में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं सवार थे। वाहन में मिड-डे मील का सामान और शिक्षकों के लंच टिफिन भी रखे हुए थे। हाथियों के झुंड ने वाहन को नुकसान पहुंचाया, जिससे उसमें रखा सामान भी खराब हो गया। अचानक हाथियों के सामने आने से वाहन में सवार लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और उन्होंने वहां से हटकर खुद को सुरक्षित किया।
इस घटना का असर हाईवे के यातायात पर भी पड़ा। हाथियों के झुंड की मौजूदगी के चलते सुबह करीब 5 बजे से 7:30 बजे तक NH-534 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान क्षेत्र में बारिश भी हो रही थी, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, हाथियों के रास्ते में रुकावट और नीचे नदी का बढ़ा जलस्तर भी स्थिति का एक कारण बना। झुंड में छोटे हाथी मौजूद होने के कारण बड़े हाथियों का व्यवहार आक्रामक हो गया और वे हाईवे की ओर आ गए।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने हाथियों के झुंड को धीरे-धीरे जंगल की ओर खदेड़ा, जिसके बाद हाईवे पर यातायात को दोबारा सुचारू कराया गया। वन विभाग ने लोगों और वाहन चालकों से ऐसे इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है।
कोटद्वार उत्तराखंड के कोटद्वार रेंज में NH-534 पर हाथियों के बड़े झुंड के पहुंचने से यातायात प्रभावित हो गया। सोमवार सुबह लैंसडौन वन प्रभाग के इलाके में हाथियों ने हाईवे से गुजर रहे कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान एक टेंपो ट्रैवलर में सवार शिक्षक-शिक्षिकाओं को वाहन छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर जाना पड़ा। बताया गया कि टेंपो ट्रैवलर में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं सवार थे। वाहन में मिड-डे मील का सामान और शिक्षकों के लंच टिफिन भी रखे हुए थे। हाथियों के झुंड ने वाहन को नुकसान पहुंचाया, जिससे उसमें रखा सामान भी खराब हो गया। अचानक हाथियों के सामने आने से वाहन में सवार लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और उन्होंने वहां से हटकर खुद को सुरक्षित किया। इस घटना का असर हाईवे के यातायात पर भी पड़ा। हाथियों के झुंड की मौजूदगी के चलते सुबह करीब 5 बजे से 7:30 बजे तक NH-534 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान क्षेत्र में बारिश भी हो रही थी, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ गई। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, हाथियों के रास्ते में रुकावट और नीचे नदी का बढ़ा जलस्तर भी स्थिति का एक कारण बना। झुंड में छोटे हाथी मौजूद होने के कारण बड़े हाथियों का व्यवहार आक्रामक हो गया और वे हाईवे की ओर आ गए। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने हाथियों के झुंड को धीरे-धीरे जंगल की ओर खदेड़ा, जिसके बाद हाईवे पर यातायात को दोबारा सुचारू कराया गया। वन विभाग ने लोगों और वाहन चालकों से ऐसे इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!